जालौन। घर के अंदर रजाई बना रहे कारीगर के घर लाइसेंसी रिवॉल्वर व राइफल लहराते हुए कुछ लोग आ धमके और घर के अंदर घुसकर कारीगर की पिटाई कर उसे ले जाने लगे। उसी समय मोहल्ले के लोगों के आ जाने पर मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस सभी को पकड़कर कोतवाली ले आई। जहां उनसे पूछतांछ चल रही है। वहीं, पीड़ित की तहरीर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
जिला कासगंज थाना सुरपुड़ा क्षेत्र के ग्राम नगला भुजपुरा निवासी बृजकिशोर रजाई बनाने का काम करता है। सर्दियों के सीजन में वह मोहल्ला सहावनाका में किराए पर मकान लेकर यही रजाई बनाने का काम कर रहा था। रविवार की दोपहर वह घर में रजाई बना रहा था। तभी वहां कोतवाली इटावा क्षेत्र के मोहल्ला मुड़िया शिवनारायण निवासी दौलत, पंकज, सुनील व उदयवीर कार से आ गए। उन्होंने कार से लाइसेंसी रिवॉल्वर व राइफल निकालकर उन्हें लहराते हुए कारीगर बृजकिशोर ने पुलिस को बताया कि चारों लोग जबरन उसके कमरे में घुस गए और उसके साथ मारपीट करने लगे। इतना ही नहीं उसे वह उसे अपने साथ ले जाने का प्रयास करने लगे। शोरगुल सुनकर मोहल्ले के लोग आ गए और उन्होंने जब कुछ लोगों को कारीगर को ले जाते हुए देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस चारों आरोपियों को पकड़कर कोतवाली ले गई। जहां उनसे पूछतांछ चल रही है। वहीं, पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इस बाबत सीओ शैलेंद्र बाजपेई ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साथ ही लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई के लिए इटावा पुलिस को लिखा जा रहा है। साथ ही घटना में प्रयुक्त कार को भी सीज किया गया है। नीरज श्रीवास्तव पत्रकार बोहदपुरा
સમાચાર ફ્લેશ
अंगदान व देहदान की मिसाल बने शिक्षक दंपति
सेवानिवृत्त होने पर शिक्षक मुकेश समाधिया को भावभीनी विदाई।
यूपी पीसीएस में चयनित प्रिंसी यादव का महाविद्यालय में हुआ सम्मान।
मोंठ नगर पंचायत में नामित तीन पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न।
प्रीपेड मीटर से उपभोक्ता परेशान, व्यापार मंडल ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।
समथर — नगर पालिका परिषद समथर में शासन द्वारा मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह उपजिलाधिकारी न्यायिक मोठ जितेन्द्र कुमार की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ ।
असलहधरियो ने घर मे घुस कर मारपीट की
Atul Dubey
सेवानिवृत्त होने पर शिक्षक मुकेश समाधिया को भावभीनी विदाई।
April 7, 2026
10:49 am
यूपी पीसीएस में चयनित प्रिंसी यादव का महाविद्यालय में हुआ सम्मान।
April 6, 2026
5:52 pm
मोंठ नगर पंचायत में नामित तीन पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न।
April 6, 2026
5:41 pm
प्रीपेड मीटर से उपभोक्ता परेशान, व्यापार मंडल ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।
April 6, 2026
5:40 pm
