थाना शाहजहांपुर में थाना समाधान दिवस पर सुनी गई शिकायतें।
शाहजहांपुर। थाना प्रभारी सोबरन सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस पर क्षेत्र से आए फरियादियों की शिकायतें सुनी गईं। इस दौरान भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद सहित कई मामलों पर सुनवाई की गई। एक जमीन पर कब्जे की शिकायत मिलने पर थाना प्रभारी ने तत्काल लेखपाल और पुलिस की टीम टीम को मौके पर भेजा। उन्होंने कहा कि सभी शिकायतों का निस्तारण निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ किया जाएगा। थाना प्रभारी ने उपस्थित राजस्व व पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समाधान दिवस पर कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
117 Views
