Home » Uncategorized » रामलीला भवन मोंठ में हुई श्रद्धांजलि सभा, दिवंगत कलाकारों को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

रामलीला भवन मोंठ में हुई श्रद्धांजलि सभा, दिवंगत कलाकारों को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

रामलीला भवन मोंठ में हुई श्रद्धांजलि सभा, दिवंगत कलाकारों को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

मोंठ। शनिवार को देर शाम नगर के श्री रामलीला भवन में श्री राम यश प्रचारिणी नाटक मंडली मोंठ की ओर से एक शोक सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता मंडली के अध्यक्ष अनुरुद्ध कुमार यादव बड़े राजा ने की। इस अवसर पर मंडली से जुड़े कलाकारों, समाजसेवियों एवं नगर के गणमान्य नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
शोक सभा में मंडली के वरिष्ठ कलाकार हरिओम उपाध्याय उर्फ लल्ले महाराज, कमल किशोर पोद्दार, रमेश पोद्दार, सुशीला देवी लहारिया एवं स्व. तिवारिन्न बऊ (इसमूर्ति तिवारी) के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। वक्ताओं ने कहा कि ये सभी कलाकार नाटक मंडली की पहचान थे, जिन्होंने अपनी कला और अभिनय से समाज में एक अमिट छाप छोड़ी।
मंडली के अध्यक्ष अनुरुद्ध कुमार यादव ने कहा कि दिवंगत कलाकारों ने वर्षों तक रामलीला मंचन के माध्यम से धर्म, संस्कृति और समाज सेवा का अमूल्य योगदान दिया है। उनका जाना न केवल मंडली के लिए बल्कि पूरे नगर के लिए अपूरणीय क्षति है।
इस अवसर पर अरविंद पटसारिया व्यास, सुरेश दुबे, मनमोहन लहारिया, मंगलदास अग्रवाल दिलीप पाण्डेय, पप्पू सविता, बापू सोनी, संतोष यादव नेता सहित अनेक कलाकार एवं नागरिक मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा के दौरान उनके मंचन के सुनहरे क्षणों को याद किया गया और उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी गई।
सभा का संचालन व्यास अरविंद पटसारिया द्वारा किया गया और अंत में यह संकल्प लिया गया कि आगामी रामलीला कार्यक्रम में दिवंगत कलाकारों की स्मृति में विशेष प्रस्तुति दी जाएगी।

146 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *