Home » Uncategorized » मोंठ। श्री रामयश प्रचारिणी नाटक मंडली मोंठ के वरिष्ठ कलाकार पंडित हरिओम उपाध्याय उर्फ लल्ले महाराज के निधन पर कमेटी ने शोक व्यक्त किया।

मोंठ। श्री रामयश प्रचारिणी नाटक मंडली मोंठ के वरिष्ठ कलाकार पंडित हरिओम उपाध्याय उर्फ लल्ले महाराज के निधन पर कमेटी ने शोक व्यक्त किया।

मोंठ। श्री रामयश प्रचारिणी नाटक मंडली मोंठ के वरिष्ठ कलाकार पंडित हरिओम उपाध्याय उर्फ लल्ले महाराज के निधन की सूचना से नगर में शोक की लहर दौड़ गई। मंडली के अध्यक्ष अनुरुद्ध कुमार यादव उर्फ बड़े राजा ने सभी सदस्यों के साथ उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। कलाकारों ने कहा कि लल्ले महाराज मंच कला के समर्पित कलाकार थे, जिन्होंने अपने अभिनय से नाटक मंडली को नई पहचान दिलाई। उनके निधन से कला जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। मंडली के कलाकारों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस मौके पर व्यास अरविंद पटसारिया, हरिओम पाण्डेय,सुरेश दुबे, राजीव द्विवेदी,मनमोहन लहारिया, पप्पू सविता, सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

168 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *