Home » Uncategorized » नगर पंचायत मोंठ में आधार केंद्र शुरू, अब मिलेंगी सभी सेवाएं एक ही स्थान पर।

नगर पंचायत मोंठ में आधार केंद्र शुरू, अब मिलेंगी सभी सेवाएं एक ही स्थान पर।

मोंठ। नगर पंचायत कार्यालय मोंठ में अब नागरिकों को आधार से जुड़ी सभी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। नगर पंचायत परिसर में आधार सेवा केंद्र की शुरुआत की गई है, जहां प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कार्य किया जाएगा। केंद्र प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि यहां आधार कार्ड बनवाने, संशोधन कराने, मोबाइल नंबर अपडेट कराने, पते में बदलाव सहित सभी प्रकार की आधार सेवाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने बताया कि नागरिकों को अब इन सेवाओं के लिए अन्य स्थानों पर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। नगर पंचायत प्रशासन ने यह सुविधा आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शुरू की है ताकि स्थानीय नागरिकों को आसानी से सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। आधार केंद्र शुरू होने से नगर के लोगों को समय और धन दोनों की बचत होगी। नगर पंचायत अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी ने इस पहल को जनता के हित में सराहनीय कदम बताया है।

433 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *