Home » Uncategorized » मोठ– गुरुवार को कस्बा के गुरुदेव कान्वेंट इंग्लिश मीडियम जूनियर हाई स्कूल में दीक्षांत समारोह शिक्षक विधायक बाबूलाल तिवारी की उपस्थित में मनाया गया।

मोठ– गुरुवार को कस्बा के गुरुदेव कान्वेंट इंग्लिश मीडियम जूनियर हाई स्कूल में दीक्षांत समारोह शिक्षक विधायक बाबूलाल तिवारी की उपस्थित में मनाया गया।

मोठ– गुरुवार को कस्बा के गुरुदेव कान्वेंट इंग्लिश मीडियम जूनियर हाई स्कूल में दीक्षांत समारोह शिक्षक विधायक बाबूलाल तिवारी उपस्थित में मनाया गया। अध्यक्षता विद्यालय प्रबंधक श्रीमती प्रभा दुबे ने की।शिक्षक विधायक बाबूलाल तिवारी ने कहा कि “विद्यालय जीवन की पहली पाठशाला होता है, जहां से बच्चों के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास प्रारंभ होता है। शिक्षा केवल अंकों तक सीमित नहीं, बल्कि संस्कार और चरित्र निर्माण का माध्यम है। विधायक तिवारी ने मेधावी छात्र-छात्राओं वंशिका व्यास, ध्रुव वर्मा सहित कई प्रतिभाशाली बच्चों को मेडल एवं ₹1100 की नगद राशि देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. सुनील तिवारी, राघवदास मिश्रा, अवधेश चरण व प्रमोद कुमार सोनी उपस्थित रहे। उन्होंने भी प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी प्रदान कर प्रोत्साहित किया।विद्यालय के प्रधानाचार्य दुर्गा प्रसाद चौहान ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर उपप्रधानाचार्य शैलेंद्र कुमार व्यास, शिक्षकगण रमेश, अरुण, सीमा, रुचि, छवि, दीक्षा, मंजू, निकिता, रुचिता सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं अभिभावकगण उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन उपप्रधानाचार्य शैलेंद्र कुमार व्यास ने किया।

349 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *