Home » Uncategorized » जालौन 5 नवंबर।घर से खेत जा रहे किसान के मोटरसाइकिल चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर से किसान गम्भीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित के पुत्र की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

जालौन 5 नवंबर।घर से खेत जा रहे किसान के मोटरसाइकिल चालक ने टक्कर मार दी।  टक्कर से किसान गम्भीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित के पुत्र की शिकायत पर  मामला दर्ज कर लिया है।

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुदरा करौंदी निवासी अमित कुमार पुत्र रामकुमार ने बताया कि उनके पिता रामकुमार पुत्र देवीदीन गांव से औरइया मार्ग पर स्थित खेत पर जा रहे थे। जालौन की ओर सड़क किनारे पैदल जा रहे पिता के पीछे से मोटरसाइकिल चालक ने तेज रफ्तार मोटरसाइकिल को लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी ।टक्कर लगने के कारण उनके पिता गम्भीर रूप से घायल हो गये। राहगीरों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।हालत गम्भीर होने पर मेडिकल कॉलेज रिफर किया गया।मेडिकल कालेज के बाद उन्हें लू सेन्ट्रो मल्टी स्पेशलिस्ट हास्पिटल ग्वालियर में भर्ती कराया गया है जहां पर उनका उपचार चल रहा है। पीड़ित पुत्र की शिकायत पर मोटरसाइकिल व चालक संदीप के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। नीरज श्रीवास्तव पत्रकार बोहदपुरा

243 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *