Home » Uncategorized » वर्षा से बर्बाद हुई फसल, गरौठा विधायक ने प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री को बताया किसानों का दर्द

वर्षा से बर्बाद हुई फसल, गरौठा विधायक ने प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री को बताया किसानों का दर्द

विधायक ने कहा, मुआवजा राशि जल्द जारी हो ताकि समय से रबी की बुआई कर सके किसान

मोंठ। . गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने क्षेत्र में लगातार बेमौसम बारिश से नष्ट हुई धान और मूंगफली की फसल का मुद्दा लखनऊ में उठाया. उन्होंने प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री संजय प्रसाद से मुलाकात की और किसानों को हुए भारी नुकसान के एवज में मुआवजा एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा क्षतिपूर्ति जल्द से जल्द दिलाये जाने के लिए पत्र सौंपा है.

विधायक ने बताया कि अक्टूबर के अन्तिम सप्ताह में जनपद झाँसी में 4-5 दिन लगातार वर्षा होने से अधिकांश किसानों की खरीफ-2025 की फसल को अधिक का नुकसान हुआ है. खेतों में लगाई गई धान की फसल 80-90% जमीन में गिर गई, . मोंठ तहसील में अधिकतर 1718, 1121, 1847 आदि प्रजातियों की धान लगाई जाती है, जो कि अन्य प्रजातियों से अधिक समय में तैयार होती है. अधिकांश खेतों में धान की फसल की कटाई होना शेष है.

धान के अलावा मूंगफली की फसल को हुये नुकसान का आंकलन किया जाए. किसानों को फसलें तबाह होने के कारण जो नुकसान हुआ है उसके एवज में मुआवजा धनराशि एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा क्षतिपूर्ति दिलाई जाए ताकि किसान रबी की फसल की तैयारी समय से कर सके.

234 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *