Home » Uncategorized » तुलसी और शालिग्राम का विवाह

तुलसी और शालिग्राम का विवाह

जालौन 2 नवंबर।रविवार को मोहल्ला जोशियाना में आयोजित तुलसी व शालिग्राम के विवाह के लिए अयोध्या से शनिवार को बारात आयी तथा रविवार को नगर में बारात निकाली कर नगर भ्रमण कराया ।इस दौरान बारात सम्मलित लोगों भजनों की धुन पर जमकर नाचे। रात विवाह रस्मों को किया।सोमवार को तुलसी की विदाई होगी।

नगर के मोहल्ला जोशियाना निवासी रामकुमार याज्ञिक द्वारा धूमधाम से तुलसी व शालिग्राम का विवाह कराया जा रहा है। तुलशी के विवाह के लिए श्री ठाकुर राम जानकी मंदिर, मु. दोराही कुआँ अयोध्या के महंत गुरुचरन दास जी महाराज के लेकर शनिवार को विवाह स्थल पहुंच गये। बारातियों का जोरदार स्वागत किया गया तथा फलाहार के साथ स्वादिष्ट भोजन कराया गया। रविवार को सुबह करीब साढ़े 11 बजे जनमासे से बारात निकाली गयी ।डीजे के साथ निकली बाराज में सम्मलित भक्त भाव विभोर होकर भजनों की धुन पर खुशी से नाचे। मोहल्ला जोशियाना से उठी बारात नगर के प्रमुख मंदिरों छोटी व बड़ी माता मंदिर, द्वारिकाधीश, नाना महाराज रामजानकी मंदिर समेत प्रमुख मंदिर तक पहुंच। बारात में बज रहे भजनों व भक्तों के गाते हुए नाचते हुए चलने से माहौल भक्तिमय हो गया।बारात के भ्रमण के बाद स्थानीय चंदाछाया उत्सव गृह में भोजन कराया गया तथा विवाह की रस्म करायी। पैर पखरायी व कलेवा के साथ विदाई सोमवार को होगी।तुलशी शालिग्राम के विवाह कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चे महिलाए व पुरुष सम्मलित हुए। इस मौके पर उर्मिला, सन्तोष, गोविंद, हरिओम, वंशिका, शंका, ममता, सीमा, पवन, प्रखर, राजू, संजीव, रवि सभासद, संदीप, विष्णु चतुर्वेदी, मनोज वाजपेयी, गुल्ले महाराज, रामकुमार त्रिवेदी आदि लोग मौजूद रहे। नीरज श्रीवास्तव पत्रकार बोहदपुरा

125 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *