Home » Uncategorized » देव उठानी एकादशी पर संकीर्तन यात्रा निकाली गई

देव उठानी एकादशी पर संकीर्तन यात्रा निकाली गई

जालौन 1 नवंबर।देवोत्थान एकादशी के मौके श्री संकीर्तन सेवा समिति के तत्वावधान में 25 वी संकीर्तन यात्रा निकाली गयी। नगर की सड़कों पर निकाली गयी यात्रा में भक्ति हरि कीर्तन पर थिरकते दिखे तथा हरिनाम के जयकारे लगाते रहे।

शनिवार को द्वारकाधीश मंदिर परिसर से 25 वी श्रीहरि कीर्तन की यात्रा शुभारंभ हुआ। द्वारिकाधीश मन्दिर में पूजन के बाद भगवान श्री लक्ष्मी नारायण का पूजन महंत विजयराम दास द्वारा किया गया। द्वारिकाधीश मंदिर से शुरू हुए श्रीहरि कीर्तन यात्रा बड़ी माता मन्दिर भगवती मिश्रा के मन्दिर से छोटी माता, मुंबई वाले, लालजी दास महंत से आयुर्वेदिक अस्पताल में स्थित शिव मंदिर, गणेश जी, मलंग दास बाबा के मंदिर से होती हुई मोहल्ला गढ़ा में लक्ष्मी नारायण मंदिर बावड़ी वाले में पहुंची तथा हरी नाम संकीर्तन यात्रा ने विश्राम लिया।यहां पर भक्तों को फलाहार वितरित किया गया। श्री हरिनाम संकीर्तन यात्रा का समापन लक्ष्मीनारायण मंदिर पुरानी नझाई में समापन हुआ। इस मौके पर समिति के सदस्य पीला कुर्ता धोती अंगवस्त्र व सदरी पहने हुए चल रहे थे साथ ही बड़ी संख्या में भागवत प्रेमी नर नारी और बच्चे हरिनाम संकीर्तन करते हुए चल रहे थे। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि पुनीत मित्तल,सुरेश हूका, अनिल माहेश्वरी, विनोद श्रीवास्तव, इन्द्रजीत सिंह गुर्जर, सोहन लाल के सी पाटकार, अरविन्द वाजपेयी, मिथलेश मिश्रा आदि भक्ति मौजूद रहे । नीरज श्रीवास्तव पत्रकार बोहदपुरा

146 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *