Home » Uncategorized » जालौन : गांव के बाहर तालाब का पानी ओवरफ्लो होकर आसपास खेतों में भर रहा है। जिससे फसल बर्बाद हो रही है। पानी की निकासी के लिए बनाया गया नाला मिट्टी से भर गया है।

जालौन : गांव के बाहर तालाब का पानी ओवरफ्लो होकर आसपास खेतों में भर रहा है। जिससे फसल बर्बाद हो रही है। पानी की निकासी के लिए बनाया गया नाला मिट्टी से भर गया है।

जालौन : गांव के बाहर तालाब का पानी ओवरफ्लो होकर आसपास खेतों में भर रहा है। जिससे फसल बर्बाद हो रही है। पानी की निकासी के लिए बनाया गया नाला मिट्टी से भर गया है। पीड़ित किसानों ने डीएम को शिकायती पत्र देकर समस्या का समाधान कराने की मांग की है। विकास खंड के ग्राम सहाव निवासी सुनील कुमार, रामजी, प्रशांत त्रिपाठी, रामशंकर पांचाल, शत्रुघ्न, मोहित, सुनील, हरपाल सिंह, अरविंद, अतुल आदि ने डीएम राजेश पांडेय को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनके गांव के बाहर तालाब बना हुआ है। इस तालाब में पानी पहले से ही भरा था। अतिवृष्टि के चलते तालाब का पानी ओवरफ्लो हो गया है और तालाब का पानी बाहर निकलकर खेतों में भर रहा है। जिससे खेतों में बोई गई फसल को नुकसान पहुंच रहा है। इससे किसान को आर्थिक नुकसान होगा। पूर्व में तालाब के पानी की निकासी के लिए नाला बनाया गयाा था। लेकिन यह नाला भी कीचड़ का मिट्टी के चलते बंद हो गया है। जिससे पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। यदि नाले की सफाई करा दी जाती है तो पानी की निकासी होने लगेगी और तालाब ओवरफ्लो नहीं होगा। उन्होंने डीएम से मांग करते हुए कहा कि किसानों के हित को देखते हुए शीघ्र ही समस्या का समाधान कराया जाए। नीरज श्रीवास्तव पत्रकार बोहदपुरा

104 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *