Home » Uncategorized » मोंठ। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर गुरुवार को मोंठ में “रन फॉर यूनिटी” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

मोंठ। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर गुरुवार को मोंठ में “रन फॉर यूनिटी” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

मोंठ। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर गुरुवार को मोंठ में “रन फॉर यूनिटी” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सीओ मोंठ अजय श्रोतिय और कोतवाल अखिलेश द्विवेदी के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों, स्कूली बच्चों तथा नगर के युवाओं ने एकता दौड़ में भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत थाना परिसर से हुई, जो मुख्य बाजार, बस स्टैंड होते हुए पुनः थाना परिसर पर संपन्न हुई। दौड़ के दौरान प्रतिभागियों ने “एकता अमर रहे” और “सरदार पटेल अमर रहें” के नारे लगाए।

सीओ अजय श्रोतिय ने कहा कि सरदार पटेल ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया। आज का यह कार्यक्रम उनके आदर्शों को याद करने और समाज में एकता का संदेश फैलाने का प्रतीक है। कोतवाल अखिलेश द्विवेदी ने युवाओं से अपील की कि वे राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं और देश की एकता बनाए रखने में योगदान दें। कार्यक्रम में पुलिस बल, छात्र-छात्राएं, शिक्षक व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

103 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *