Home » Uncategorized » रन फॉर यूनिटी में उमड़ा जनसैलाब, लौह पुरुष पटेल को दी श्रद्धांजलि

रन फॉर यूनिटी में उमड़ा जनसैलाब, लौह पुरुष पटेल को दी श्रद्धांजलि

उरई
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर झांसी में भव्य “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पुलिस लाइन से टाउन हॉल तक की गई दौड़ से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में जनसमूह शामिल हुआ।

कार्यक्रम में विधायक सदर गौरी शंकर वर्मा, जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार, व्यापार मंडल के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, अधिकारी और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

सभी ने एकता, अखंडता और राष्ट्रीय एकजुटता के प्रतीक सरदार पटेल के आदर्शों को याद करते हुए समाज में एकता का संदेश दिया।

रिपोर्ट : नीरज श्रीवास्तव, पत्रकार बोहदपुरा

185 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *