Home » Uncategorized » जालौन: थोक फल एवं सब्जी मंडी में आवारा जानवरों का आतंक, व्यापारियों व किसानों में भय

जालौन: थोक फल एवं सब्जी मंडी में आवारा जानवरों का आतंक, व्यापारियों व किसानों में भय

जालौन: थोक फल एवं सब्जी मंडी में आवारा जानवरों का आतंक, व्यापारियों व किसानों में भय
— सुनील सक्सेना, पत्रकार नावली

जालौन, 30 अक्टूबर। नगर की थोक फल एवं सब्जी मंडी में आवारा जानवरों का विचरण लगातार बढ़ता जा रहा है। ये जानवर खाने की तलाश में मंडी परिसर और सड़क पर इधर-उधर घूमते रहते हैं। कई बार खाने को लेकर आपस में भिड़ जाते हैं, जिससे व्यापारियों और किसानों के लिए दुर्घटना का खतरा बना रहता है।

उरई–जालौन मार्ग पर स्थित थोक फल एवं सब्जी मंडी में गोवंशीय पशुओं के साथ-साथ गधे और खच्चर भी घूमते देखे जा सकते हैं। दर्जनों की संख्या में मौजूद ये आवारा जानवर मंडी परिसर के भीतर और बाहर सड़क पर अक्सर वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बनते हैं। कई बार वाहन इन जानवरों से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं, जिससे न केवल वाहन क्षतिग्रस्त होते हैं बल्कि चालक भी घायल हो जाते हैं।

जानवरों की आपसी लड़ाई के दौरान वे कभी-कभी दुकानों में भी घुस जाते हैं, जिससे व्यापारी और किसान दोनों ही भयभीत रहते हैं। मंडी परिसर में रोजाना ऐसी घटनाएं देखने को मिलती हैं, जिससे व्यापारिक गतिविधियाँ भी प्रभावित हो रही हैं।

किसानों और व्यापारियों ने एसडीएम से मांग की है कि मंडी के अंदर और बाहर घूम रहे आवारा पशुओं की समस्या का स्थायी समाधान कराया जाए। उन्होंने कहा कि यदि इस दिशा में शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। स्थायी समाधान से न केवल दुर्घटनाओं पर अंकुश लगेगा, बल्कि व्यापारियों और किसानों में व्याप्त भय भी समाप्त होगा।

135 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *