Home » Uncategorized » नगर के कुछ होटल बने आवागमन का केंद्र, जांच की मांग

नगर के कुछ होटल बने आवागमन का केंद्र, जांच की मांग

जालौन, 27 अक्टूबर।
नगर में संचालित कुछ होटलों में संदिग्ध गतिविधियों को लेकर स्थानीय नागरिकों में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों का कहना है कि इन होटलों में अक्सर युवक-युवतियां कुछ समय के लिए कमरे किराए पर लेते हैं। इससे आसपास के लोगों में तरह-तरह की बातें हो रही हैं।

सूत्रों के अनुसार, इन होटलों में कुछ घंटे के लिए भी पूरे दिन का किराया लिया जाता है, जिससे होटल संचालकों को आर्थिक लाभ होता है। इस कारण इन स्थानों पर दिनभर युवाओं की आवाजाही देखी जा सकती है। आसपास के दुकानदारों और निवासियों का कहना है कि इस प्रकार की गतिविधियों से नगर का वातावरण प्रभावित हो रहा है।

स्थानीय समाजसेवी अमित सैनी, रहीस खान, संतोष कुमार और मनीष परिहार ने प्रशासन से ऐसे होटलों की जांच कराने और आवश्यक कार्यवाही की मांग की है, ताकि नगर की गरिमा एवं सामाजिक माहौल को बनाए रखा जा सके।

इस संबंध में नागरिकों ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से भी हस्तक्षेप की अपेक्षा जताई है।
(संवाददाता — नीरज श्रीवास्तव, बोहदपुरा)


127 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *