Home » Uncategorized » समथर थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से एक महिला की मौत और दर्जनों घायलों के मामले में मृतिका के पति की तहरीर पर थाना पुलिस ने ट्रैक्टर और उसके चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

समथर थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से एक महिला की मौत और दर्जनों घायलों के मामले में मृतिका के पति की तहरीर पर थाना पुलिस ने ट्रैक्टर और उसके चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

मोंठ: थाना समथर क्षेत्र के ग्राम बूढ़ेरा घाट में बीती रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत और दो दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी थी। रविवार को देर रात थाना पूंछ के ग्राम धौरका निवासी श्रद्धालु रतनगढ़ जवारे लेकर जा थे। ट्रैक्टर में दो ट्रॉली लगी हुई थी। जिसमें करीब 40 श्रद्धालु सवार थे। जैसे ही थाना समथर अंतर्गत ग्राम बूढ़ेरा घाट के पास पहुंची ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत घायलों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही थाना समथर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया। गंभीर रूप से घायल लोगों को तत्काल मोंठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और कुछ को मध्य प्रदेश सीमा के नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। वहीं, एक महिला सीता की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घटना के संबंध में थाना समथर पुलिस ने मृतक महिला के पति धमेंद्र की तहरीर के आधार पर महिंद्रा ट्रैक्टर और उसके चालक राघवेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बताया गया है कि चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। वहीं, ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कर दिया गया है।

इस दर्दनाक घटना के बाद ग्रामीणों में गम का माहौल है। कई घायल अभी भी अस्पताल में इलाजरत हैं। प्रशासनिक अधिकारियों ने भी घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी है। एसडीएम,क्षेत्राधिकारी और प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद हादसे के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

352 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *