वरिष्ठ पत्रकार ब्रजमोहन नगाइच का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
समथर। नगर के वरिष्ठ पत्रकार ब्रजमोहन नगाइच उर्फ पप्पन नगाइच का जन्मदिन नगर के एक प्रतिष्ठान पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिकों, पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। कार्यक्रम में केक काटकर नगाइच का स्वागत माल्यार्पण कर किया गया। वक्ताओं ने कहा कि ब्रजमोहन नगाइच लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में निष्पक्षता और सामाजिक सरोकारों के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने सदैव जनहित की आवाज बुलंद की है।
इस मौके पर नगर के वरिष्ठ समाजसेवी, व्यापारी संगठन के पदाधिकारी, और विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने उनके स्वस्थ, दीर्घायु और सफल जीवन की कामना की। जन्मदिन समारोह के दौरान आत्मीय माहौल में चर्चा का दौर भी चलता रहा। कार्यक्रम के अंत में ब्रजमोहन नगाइच ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान और स्नेह उनके लिए प्रेरणा का कार्य करेगा।
