Home » Uncategorized » शराब की ओवर रेट बिक्री

शराब की ओवर रेट बिक्री

जालौन 27 अक्टूबर । सरकारी शराब की दुकानों के खुलने व बंद होने का समय निर्धारित हैं। बस स्टैंड के पीछे संचालित देशी शराब की दुकान सूर्योदय के साथ खुल जाती है तथा ओवररेट में शराब की बिक्री की जाती है। सुबह से शराबियों के जमावड़े के स्कूली छात्र छात्राओं व मंदिर जाने वाली महिलाओं को दिक्कत हो रही है।

बस स्टैंड के पीछे देशी शराब की दुकान संचालित हो रही है। शराब की दुकानों के खुलने का समय सुबह 10 बजे से शुरू होता है। इसके बाद भी इस दुकान का सेल्समैन सुबह 6 बजे से दुकान खोल लेता है। सुबह 6 बजे से शराब की दुकान खुलने के कारण यहां से कुछ दूरी पर संचालित आंनदीबाई हर्षे सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, जालौन बालिका इंटर कॉलेज में पढ़ने वाले छात्राओं व आसपास के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को निकलने में दिक्कत होती है। सुबह से दुकान खुलने के कारण यहां शराबियों का जमावड़ा लगने लगता है तथा आसपास ही शराब पीकर गंदी गंदी गालियां देना शुरू कर देते। ऐसे में ऐसा निकलने वाली छात्राओं के साथ प्रातः मंदिर जाने वाली महिलाओं व बच्चों को शर्मसार होना पड़ता है तथा सिर झुकाकर निकलना पड़ता है। मुनाफे के चक्कर में सेल्समैन समय से दुकान खोल लेता है तथा 20 रूपय महंगा बेचते हैं। सेल्समैन की मनमर्जी से चल रहे शराब के ठेके जनता परेशान हैं। इसके बाद भी आबकारी विभाग व पुलिस विभाग मूकदर्शक बनी हुई है। समाजसेवी जितेन्द्र सिंह, संतोष कुमार, अरविन्द, अजीत ने जिलाधिकारी से मांग की है शराब की दुकान को समय से पहले खुलने पर रोक लगायी जाये जिससे सुबह स्कूल जाने वाली छात्राओं व मंदिर जाने वाली महिलाओं को दिक्कत न हो। समाजसेवियों का आरोप है कि आबकारी विभाग से शिकायत करने के बाद भी रोक नहीं लग पा रही है। सुनील सक्सेना पत्रकार नावली

142 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *