जालौन 27 अक्टूबर।बहु उद्देश्य प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति छिरिया सलेमपुर के अध्यक्ष ने सचिव पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। अध्यक्ष ने सचिव पर अध्यक्ष के बगैर हस्ताक्षर कराये कर्मचारियों का वेतन निकालने व उन्हें फंसाने का कुचक्र रचने की शिकायत जे डी सी बैंक उरई के सभागार से की है।
कोअपरेटिव बैंक शाखा छिरिया सलेमपुर के अध्यक्ष दर्शन सिंह परिहार ने बताया कि वह 19 मार्च 2023 से अध्यक्ष तथा रघुवीर सिंह निवासी औरेखी उपाध्यक्ष तथा नितिन कुमार सचिव है।उन्होंने जे डी सी बैंक उरई के अध्यक्ष को पत्र भेजकर कहा है कि कोअपरेटिव बैंक शाखा के कर्मचारियों का वेतन निकालने के लिए अध्यक्ष के हस्ताक्षर होते हैं ।सचिव ने पद भार ग्रहण करने के बाद तीन माह तक तो वेतन बिल पर स्वीकृत हेतु हस्ताक्षर बनवाये तथा इसके बाद अध्यक्ष के बीमार रहने का बहाना बनाकर वेतन निकासी बिल पर उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह के कुछ माह तक हस्ताक्षर बनवाये तथा कुछ वेतन बिलो पर अध्यक्ष प्रार्थी के फर्जी हस्ताक्षर बनाकर नितिन कुमार वेतन निकालता रहा बीच बीच में कभी कभी उपाध्यक्ष के वेतन बिल पर हस्ताक्षर बनवाता रहा जब काफी दिन तक वेतन बिल पर प्रार्थी के हस्ताक्षर नही कराये गये तो अध्यक्ष ने जानकारी की तो उपाध्यक्ष ने बताया कि नितिन कुमार आपके बीमार रहने की कहकर हमसे वेतन बिल पर हस्ताक्षर बनवाये है। अध्यक्ष ने
सचिव नितिन कुमार पर धोखा देकर शाखा से लेन देन कर प्रार्थी को फसाना आरोप है अध्यक्ष ने मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्यवाही करने की मांग की है। नीरज श्रीवास्तव पत्रकार बोहतपुरा
