Home » Uncategorized » मोंठ में भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष कपिल मुदगिल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

मोंठ में भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष कपिल मुदगिल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

भाजपा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष कपिल मुदगिल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

मोंठ। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष कपिल मुदगिल का जन्मदिन शनिवार को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री हर्ष वर्धन सिंह एवं गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने पहुंचकर केक काटा और कपिल मुदगिल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। विधायक ने कहा कि कपिल मुदगिल पार्टी के सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं में से एक हैं, जिन्होंने संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। प्रदेश महामंत्री हर्ष वर्धन सिंह ने उनके उज्ज्वल भविष्य और लंबी आयु की कामना की। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया और मिठाइयां बांटीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा मोर्चा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और शुभचिंतक मौजूद रहे। पूरे दिन क्षेत्र में कपिल मुदगिल को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। वातावरण में उल्लास और उत्साह का माहौल दिखाई दिया।

577 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *