Home » Uncategorized » सहेली के घर के लिए निकली युवती चार दिन से गायब

सहेली के घर के लिए निकली युवती चार दिन से गायब

जालौन 25 अक्टूबर।सहेली के घर के लिए निकली युवती चार दिन से गायब है। युवती की मां ने युवती की सहेली के भाई पर बिटियां को बहला-फुसलाकर कर भगाने का आरोप लगाया है। पीड़ित मां की शिकायत पर पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया तथा युवती की तलाश शुरू कर दी है।

कोतवाली क्षेत्र एक मोहल्लावासी निवासी महिला ने बताया कि उनकी 22 वर्षीय युवती मानसिक रूप से कमजोर है। उसकी एक सहेली मोहल्ला खंडेराव में रहती है। उनकी बेटी उसके आते जाते रहती थी। बुधवार 22 अक्टूबर को वह सहेली के घर जाने की बात कर रहे निकली थी। जब वह सांय तक घर वापस नहीं आयी तो उसकी तलाश शुरू की तो पता लगा कि उनकी बेटी को सहेली का भाई दीपक निवासी खंडेराव बहला-फुसलाकर कर भगा ले गया है। बूटी भगा ले जाने की बात पता चलने पर पीड़ित मां ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवायी की मांग की है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। नीरज श्रीवास्तव पत्रकार बोहदपुरा

197 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *