Home » Uncategorized » कालपी के थाना समाधान दिवस में डीएम एसपी ने सुनी शिकायतें

कालपी के थाना समाधान दिवस में डीएम एसपी  ने सुनी शिकायतें

उरई

जन समस्याओं के त्वरित एवं पारदर्शी निस्तारण के उद्देश्य से थाना कोतवाली कालपी में जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक डॉ० दुर्गेश कुमार की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान थाना दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की शिकायतें गम्भीरता से सुनीं और सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को शीघ्र व निष्पक्ष निस्तारण करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने उपस्थित अधिकारियों को कहा कि शासन की मंशा है कि जनता की समस्याओं का समाधान थाने और तहसील स्तर पर ही हो जाए, जिससे लोगों को बार-बार दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें। उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस शासन की एक महत्त्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य है जनता की समस्याओं को त्वरित रूप से हल कर प्रशासन के प्रति विश्वास कायम रखना।
पुलिस अधीक्षक डॉ० दुर्गेश कुमार ने थाना प्रभारी को विशेष रूप से निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का पंजीकरण कर समयबद्ध रूप से जांच की जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही या विलंब पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। नीरज श्रीवास्तव पत्रकार बोहदपुरा

133 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *