Home » Uncategorized » रंजिश के चलते युवक की मारपीट

रंजिश के चलते युवक की मारपीट

जालौन 25 अक्टूबर । रंजिश के चलते एक व्यक्ति की पिटाई कर उसे धमकाने की शिकायत पीड़ित ने कोतवाली में की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की।कोतवाली क्षेत्र के ग्राम राघवेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि उनके मोहल्ले के ही मनीष कुमार उससे रंजिश मानते हैं। रंजिश के चलते अक्सर विवाद करते रहते हैं। आरोप लगाया कि शनिवार की सुबह वह गांव में जा रहे थे। तभी रास्ते में मनीष व उनके साथी ने उसे रोक लिया और उसके साथ गाली, गलौज करने लगे। मना करने पर उन्होंने पिटाई कर दी। शोरगुल सुनकर आसपास के लोगों को आता देख वह धमकाते हुए वहां से भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है। नीरज श्रीवास्तव पत्रकार बोहदपुरा

146 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *