समथर — उपजिलाधिकारी मोठ अवनीश तिवारी ने गल्ला मंडी समथर में निरीक्षण के दौरान किसानों की समस्याओं को सुना । सड़क किनारे ट्रेक्टर खड़े होने से लगने बाले जाम की समस्या समाधान के लिए एस डी एम ने नगर पालिका अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह कंसाना से चर्चा कर शीघ्र दूसरे स्थान की बैकल्पिक व्यवस्था कराये जाने का आश्वासन किसानों को दिया । गल्ला मंडी समथर में निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी मोंठ ने नगर पालिका अध्यक्ष समथर के साथ धान खरीद के बारे में किसानों से जानकारी ली और उनकी समस्याओं को सुना । किसानों ने उन्हें मंडी परिषर छोटा होने से धान आवक के दौरान सड़क किनारे ट्रेक्टर ट्रॉली खड़ी करने से समथर मोंठ रोड़ पर जाम लगने की समस्या से अवगत कराते हुये बताया कि जाम के कारण यात्री बसें आने जाने बाले बाहन,एम्बुलेंस आदि जाम में फंस जाते हैं जिससे मरीजों की जान जोखिम में पड़ जाती है साथ ही कई बार तो बिबाद की स्थिति पैदा हो जाती है । नित्यप्रति चलने बाली यात्री बस मालिकों को भी आर्थिक नुकसान होता है । उपजिलाधिकारी
द्वारा सड़क जाम की समस्या के समाधान के लिए व्यापारियो और किसानों से विकल्प पूंछे गये तो लोगों ने दो लोगों के व्यक्तिगत प्लॉट ट्रेक्टर ट्रॉली खड़े करने के लिए उचित बताये । एस डी एम एवं पालिकाध्यक्ष ने दोनों स्थानों को मौके पर जाकर देखा और शीघ्र ही किसी एक जगह का चयन कर समथर मंण्डी में बिकने के लिये आने बाली धान बिक्री के लिए व्यापारियों द्वारा एक ही जगह पर सभी ट्रेक्टर ट्राली खड़ी करवा कर बिक्री डाक बोली लगबाये जाने का आश्वासन दिया । उपजिलाधिकारी ने धान खरीद करने बाले व्यापारियों से कहा कि तौल कांटों से किसानों के साथ घट तौली एवं किसी भी तरह की धोखाधड़ी एवं धांधली नहीं होना चाहिए किसानों को उनकी फसल के अनुरूप अच्छी कीमत मिलना चाहिए एवं धान खरीद का पैसा किसानों को समय से मिलना चाहिए अगर किसी भी किसान के द्वारा किसी भी तरह की शिकायत मिलती है तो व्यापारी के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी ।
સમાચાર ફ્લેશ
अंगदान व देहदान की मिसाल बने शिक्षक दंपति
सेवानिवृत्त होने पर शिक्षक मुकेश समाधिया को भावभीनी विदाई।
यूपी पीसीएस में चयनित प्रिंसी यादव का महाविद्यालय में हुआ सम्मान।
मोंठ नगर पंचायत में नामित तीन पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न।
प्रीपेड मीटर से उपभोक्ता परेशान, व्यापार मंडल ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।
समथर — नगर पालिका परिषद समथर में शासन द्वारा मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह उपजिलाधिकारी न्यायिक मोठ जितेन्द्र कुमार की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ ।
Home
»
Uncategorized
»
समथर — उपजिलाधिकारी मोठ अवनीश तिवारी ने गल्ला मंडी समथर में निरीक्षण के दौरान किसानों की समस्याओं को सुना ।
समथर — उपजिलाधिकारी मोठ अवनीश तिवारी ने गल्ला मंडी समथर में निरीक्षण के दौरान किसानों की समस्याओं को सुना ।
Mardul Pandey
सेवानिवृत्त होने पर शिक्षक मुकेश समाधिया को भावभीनी विदाई।
April 7, 2026
10:49 am
यूपी पीसीएस में चयनित प्रिंसी यादव का महाविद्यालय में हुआ सम्मान।
April 6, 2026
5:52 pm
मोंठ नगर पंचायत में नामित तीन पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न।
April 6, 2026
5:41 pm
प्रीपेड मीटर से उपभोक्ता परेशान, व्यापार मंडल ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।
April 6, 2026
5:40 pm
