Home » Uncategorized » वायरल वीडियो में स्वास्थ्य विभाग की हकीकत

वायरल वीडियो में स्वास्थ्य विभाग की हकीकत

जालौन। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अव्यवस्थाओं को लेकर सोशल मीडिया पर दो वीडियो वायरल हुए। एक वीडियो में महिला स्वयं ही अपना प्लास्टर काट रही है तो दूसरे वीडियो में विषाक्त पदार्थ खाकर पहुंची युवती के परिजन इलाज न मिलने पर उसे अस्पातल से ले जाते हुए दिख रहे हैं। (हमारा अखबार इन वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है)
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अव्यवस्था का पहला मामला यह देखने को मिला कि नगर निवासी महिला शिखा सोनी अपने पैर का प्लास्टर कटवाने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची थी। महिला ने आरोप लगाया कि अस्पतालकर्मियों ने प्लास्टर काटने के लिए कोई कर्मचारी न होने की बात कहकर उसे टरका लिया। इसके बाद वह स्वयं ही अस्पताल परिसर के बाहर अपना प्लास्टर काटने लगी। तभी किसी ने प्लास्टर काटते हुए उसका वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया। मामले को लेकर डॉ. केडी गुप्ता ने बताया कि ऐसी कोई महिला उनके पास नहीं आई है। यदि महिला आई होती तो उसका प्लास्टर कटवा दिया जाता। वहीं, दूसरे प्रकरण में कुसमरा निवासी एक युवती कोई विषाक्त पदार्थ खाकर अस्पताल में पहुंची थी। परिजनों ने उसे जनरल वार्ड में लिटा दिया और डॉक्टर का इंतजार करने लगे। जब कुछ देर तक डॉक्टर वार्ड में नहीं पहुंचे तो परिजन युवती को बाइक पर बैठाकर वहां से उसे ले गए। इसका भी वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरन कर दिया। इस बाबत चिकित्साधीक्षक डॉ. केडी गुप्ता ने बताया कि जिस समय युवती अस्पताल पहुंची डॉक्टर एक मरीज को देख रहे थे। उस मरीज को देखने के बाद जब डॉक्टर वार्ड में पहुंचे तो युवती को लेकर परिजन वहां से जा चुके थे। नीरज श्रीवास्तव पत्रकार बोहदपुरा

158 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *