जालौन, 23 अक्टूबर: हमारे कुल के भगवान श्री चित्रगुप्त जी, जो जगत के सभी प्राणियों के कर्मों का लेखा-जोखा करते हैं, सभी के लिए पूज्यनीय हैं। यह बात श्री चित्रगुप्त समिति के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव ने नारोभास्कर में आयोजित पूजा कार्यक्रम में कही।
गुरुवार को वीरेंद्र भवन में स्थापित भगवान श्री चित्रगुप्त के मंदिर में शुक्लपक्ष की यम द्वितीया को विधि-विधान से पूजा अर्चना की गई। समिति के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव ने बताया कि गरुण पुराण में भगवान श्री चित्रगुप्त के महत्व को दर्शाया गया है और यमलोक में उनके निवास का वर्णन किया गया है।
उन्होंने कहा कि कायस्थ समाज का सौभाग्य है कि हम उन भगवान के संतान हैं, जिन्हें चराचर जगत के सभी प्राणी पूजते हैं। इस अवसर पर नगर व ग्रामीण क्षेत्र के कायस्थों ने विधिपूर्वक पूजा अर्चना की और अपने कुलदेव से आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम में समिति ने सदस्यता अभियान जारी रखने, बुजुर्गों के सम्मान, दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि, नगर में धर्मशाला और मंदिर निर्माण के प्रस्ताव पास किए।
इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ सदस्य और युवा उपस्थित रहे, जिनमें रमेश दादा, अरविंद श्रीवास्तव, अशोक श्रीवास्तव, नरेन्द्र कुमार, राजा भईया, सुशील श्रीवास्तव, महेंद्र निगम, अनुराग सक्सेना, अजेय, आदर्श, राहुल, कुणाल, नीरज श्रीवास्तव, धीरज श्रीवास्तव, शिवकुमार, कौशल किशोर, पंकज, हिमांक, अभिषेक, प्रखर, रूद्र शामिल थे।
नीरज श्रीवास्तव, पत्रकार बोहदपुरा
