Home » Uncategorized » जिला परिषद की दुकानों पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, पत्नी ने चार पर हत्या का आरोप

जिला परिषद की दुकानों पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, पत्नी ने चार पर हत्या का आरोप

जालौन, 23 अक्टूबर। बुधवार की शाम शहर में सनसनी फैल गई जब जिला परिषद की दुकानों की पहली मंजिल पर एक युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा, वहीं मृतक की पत्नी ने चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

जानकारी के अनुसार, देवनगर चौराहे पर जिला परिषद की दुकानों की पहली मंजिल पर बुधवार की शाम लगभग 35 वर्षीय एक युवक का शव संदिग्ध हालात में फंदे से झूलता मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुठौंदा बुजुर्ग निवासी यतेन्द्र कुमार के रूप में की गई। पुलिस ने मौके पर पंचनामा भरकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

गुरुवार को मृतक की पत्नी मोनिका ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव के ही चार  व्यक्ति उसके पति को घर से अपने साथ ले गए थे और चारों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ  जांच शुरू कर दी है।

कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
(नीरज श्रीवास्तव, पत्रकार बोहदपुरा)

152 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *