Home » Uncategorized » भदवां में विवाद के बाद युवक की पिटाई, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ की कार्रवाई

भदवां में विवाद के बाद युवक की पिटाई, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ की कार्रवाई

जालौन। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भदवां में घर के बाहर बने पिलर गिराने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि एक पक्ष के युवक की पिटाई कर दी गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है।

ग्राम भदवां निवासी मानवेंद्र पटेल ने कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसके घर के बाहर पिलर बने हुए हैं। गांव के ही जीशान नामक युवक ने बिना कारण उसके पिलर गिरा दिए। जब उसने इस बात का उलाहना दिया तो आरोपी जीशान ने गाली-गलौज करते हुए उसकी पिटाई कर दी। घटना के बाद आरोपी धमकाते हुए वहां से फरार हो गया।

पीड़ित मानवेंद्र ने पुलिस से सुरक्षा की मांग करते हुए न्याय दिलाने की गुहार लगाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी पूर्व में भी कई बार इस तरह के विवाद कर चुका है, जिससे गांव में तनाव का माहौल बना रहता है।
(रिपोर्ट – सुनील सक्सैना, पत्रकार नावली)

100 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *