Home » Uncategorized » माइनर में मोटरसाइकिल जाने से दो की मौत

माइनर में मोटरसाइकिल जाने से दो  की मौत

जालौन 22 अक्टूबर।दीपावली के बाद वहिन के जा रहे युवक मोटरसाइकिल समेत माइनर में जा गिरे।माइनर में गिरने के कारण दोनों युवकों की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कोतवाली एट के ग्राम अमीटा नमस्ते शिवम कुशवाहा 24 वर्ष पुत्र धर्मजीत मोटरसाइकिल से गांव से अपने जीजा दहगुवां निवासी अन्नू कुशवाहा के घर जा रहे थे। उसके साथ मोटरसाइकिल पर विपिन कुशवाहा 22 वर्ष पुत्र धनीराम भी सवार था। हरदोई गूजर मार्ग पर नारायणपुरा के पास तेज रफ्तार मोटरसाइकिल माइनर की टूटी रेलिंग के चलते पानी में चली गयी। तेज रफ्तार होने के कारण वह पानी खीचड़ में फंस गये। पानी में डूबने के कारण दोनों युवकों की मौत हो गयी। ग्रामीणों से सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी अजय ब्रम्ह तिवारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गये तथा  शवो को निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया तथा उनकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया। देर रात युवकों की शिनाख्त होने के बाद घटना की जानकारी परिजनों को दी गयी तथा बुधवार को शवों का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के कराया गया ।घटना के बाद दोनों घरों में दीपावली की खुशी का माहौल गम में बदल गया। सुनील सक्सेना पत्रकार नावली

123 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *