Home » Uncategorized » चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई

चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई

जालौन। महात्मा ज्योतिराव फुले समग्र फाउंडेशन द्वारा आयोजित लोक उत्सव एवं संगोष्ठी के तहत रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन एक विद्यालय परिसर किया गया। जिसमें नगर की प्रतिभाशाली छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी कला का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में अंशिका कुशवाहा ने पहला, अंश शाक्य ने दूसरा और छवि ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि पुनीत मित्तल द्वारा फीता काटकर एवं महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। संस्था प्रबंधक व अधिवक्ता बृजमोहन कुशवाहा ने कहा कि ज्योतिवा फुले व सावित्री बाई फुले ने सामाजिकता और शिक्षा के क्षेत्र में जो योगदान है यह कार्यक्रम उसी को याद करना है। इससे कला और संस्कृति को बढ़ावा मिलता हैं और समाज में शिक्षा और रचनात्मकता की भावना भी सशक्त होती है। मंच पर स्थानीय कलाकारों, साहित्यकारों और संगीतकारों ने अपनी अद्भुत प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। साहित्य सत्र में कवि व साहित्यकार नासिर अली नदीम और अधिवक्ता संतोष कुमार यादव ने अपनी रचनाओं के माध्यम से समाज और संस्कृति का सार प्रस्तुत किया। वहीं, संगीत सत्र में राज पप्पन, दीपेंद्र, काव्या गौतम, हरि सिंह और रिया कुशवाहा ने अपने मधुर गीतों से कार्यक्रम को भावनात्मक ऊंचाई दी। उनके सुरों ने माहौल को भक्ति और देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत कर दिया। कार्यक्रम में रंगोली और चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें अंशिका कुशवाहा ने पहला, अंश शाक्य ने दूसरा और छवि ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को अतिथियों ने शील्ड व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। अन्य प्रतियोगिओं को प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किए गए। जिसे पाकर बच्चों के चेहरे पर खुशी झलक उठी। कार्यक्रम का संचालन राजकुमार ने किया। इस मौके पर इंजी. पिंकेश, डॉ. अंकुर शुक्ला, डॉ. रामकिशोर, मूलशरण कुशवाहा, प्रोफेसर बृजकिशोर कुशवाहा आदि मौजूद रहे। नीरज श्रीवास्तव पत्रकार बोहदपुरा

125 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *