Home » Uncategorized » लाठी डंडों से हमला कर किया घायल

लाठी डंडों से हमला कर किया घायल


कोंच। मोहल्ला गोखले नगर में गत रोज रात्रि के समय एक युवक पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक का कहना है कि कुछ लोग उसकी पत्नी के साथ अभद्रता कर रहे थे। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। रविन्द्र ने घटना की शिकायत सुरही चौकी पुलिस से की है।
घटना के मुताबिक, सोमवार की रात करीब 11 बजे रविन्द्र जैसे ही अपने घर के दरवाजे से बाहर निकला, तभी पीछे से आए चार-पांच लोगों ने एकराय होकर उस पर लाठी डंडों एवं लोहे की रॉड से हमला बोल दिया। हमले में रविन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गया। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए जिसके बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाली प्रभारी अजित सिंह का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है, जांच के उपरांत जो भी दोषी पाया जाएगा उसके विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।

110 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *