–
मामला जालौन जिले के जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नरायण पुरा नहर से सामने आया है जहां दीपावली की रात एक और सड़क हादसा हुआ है और इसमें दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है।
मृतक युवकों के नाम शिवम उम्र 22 बर्ष,,विपिन कुमार उम्र 24 वर्ष निबासी थाना एट के रूप में पहचान की गयी।
हम आपको बता दें की ये दोनों युवक अपनी बहन के यहाँ दहगुवा निवासी अन्नू कुशवाह के घर आये थे लौटते बक्त ये हादसा हुआ।
हादसे की जानकारी जब सूत्रों से पत्रकारों को हुई तो जब हादसे के संबंध में जालौन कोतवाली इंचार्ज अजय ब्रिम्हा तिवारी से फोन के माध्यम से लेनी चाही तो उन्होंने दो बार फोन करने पर जबाब नही दिया और ज्यादा विजी होने का हवाला देकर फोन काट दिया फिर जब तीसरी बार फोन किया तो उन्होंने कहा की आप पत्रकारों को न्यूज़ की पड़ी रहती है में बहुत विजी हू इस मामले में अभी कोई जानकारी नहीं दे सकता।
इसके बाद सी,ओ, जालौन ने पत्रकारों को हादसे की जानकारी दी।
दरअसल जालौन से हरदोई गूजर की ओर जाने वाले रास्ते में गांव नरायण पुरा के पास एक नहर की पुलिया है जो कि काफी समय से चर्चा में है।
और इसकी वजह है इस पुलिया के आसपास एस आकार की सड़क होना और इससे बड़ी बात तो यह है कि यहां संबंधित विभागों की लापरवाही देखिए कि सड़क पर पुलिया से पहले दोनों ही ओर किसी भी प्रकार के संकेतक नहीं है कि आगे पुलिया पर सड़क घुमावदार है और यही कारण है कि अक्सर इस पुलिया में गिरने से लोग अपनी जान गंवा बैठते हैं।
एक अनुमान के हिसाब से अभी तक दो दर्जन से अधिक लोगों की यहां पर दुर्घटनाग्रस्त होने से मौत हो चुकी है
बड़ा सबाल, की अब तक पुलिया की बजह से हुई तकरीबन दो दर्जन से अधिक मौतों का जिम्मेदार कौन।
दो दर्जन से अधिक मरने बालों के बाद भी जिला प्रशासन कुंभकर्णी निद्रा में सो रहा है।
लेकिन स्थाई समाधान नहीं किया जा सका है कल हुए इस हादसे के बाद सदर विधायक तथा जिला पंचायत सदस्य भी मौके पर पहुंचे थे और इस समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।
अब देखना बड़ा दिलचस्प होगा कि इस समस्या का निदान किया जाता है या फिर किसी और हादसे का इंतजार रहेगा।
नीरज श्रीवास्तव पत्रकार बोहदपुरा
