Home » Uncategorized » अलग-अलग स्थान पर आग लगने से चार जानवर झूलसे

अलग-अलग स्थान पर आग लगने से चार जानवर झूलसे

जालौन। मंगलवार की देर रात अलग अलग स्थानों पर छप्पर में आग लगने से एक गांव पर चार जानवर झुलस गए तो दूसरे गांव में घर गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। एक स्थान पर दमकल ने आग पर काबू पाया तो दूसरी स्थान पर तंग गलियों के चलते दमकल नहीं पहुंच सकी।
क्षेत्र के ग्राम पनेहेरा में मंगलवार देर रात अज्ञात कारणों के चलते घर के बाहर बने छप्पर में आग लग गई। दीपावली के पर्व के अगले दिन आग लगने से गांव में अफरा-तफरी मच गई। गांव के नंदराम प्रजापति के घर के बाहर छप्पर रखा हुआ था। रात में अचानक आग लगने से छप्पर के नीचे बंधे उनके चार पालतू मवेशी आग की चपेट में आ गए। आग की चपेट में आने से दो बकरी और एक भैंस का बछड़ा जलकर मृत हो गए। जबकि भैंस आग में झुलसकर घायल है। सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। वहीं, प्रशासनिक अधिकारी और राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और जांच शुरू कर दी है।
उधर, क्षेत्र के ग्राम गायर में जज्जाक के कच्चे घर में महिलाएं चूल्हे पर खाना बना रही थीं। बाहर आतिशबजी हो रही थी। रज्जाक के अनुसार आतिशबाजी की कोई चिंगारी घर के छप्पर पर गिर गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। सूचना पर दमकल गाड़ी गांव में तो मौके पर पहुंची लेकिन तंग गलियों के चलते मकान पर नहीं पहुंच सकी। ग्रामीणों ने किसी तरह पानी डालकर आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक घर में रखा सभी घर गृहस्थी का सामान, अनाज, कपड़े, पंखा, टीवी, कूलर आदि जलकर राख हो गए। गृहस्वामी ने बताया कि आग लगने से करीब एक लाख रुपयंे का नुकसान हुआ है। नीरज श्रीवास्तव पत्रकार बोहदपुरा

91 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *