जालौन। यूपी 112 पीआरबी बाइक को सामने से आ रहे बाइक के चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में चालक होमगार्ड घायल हो गया और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई है। घायल होमगार्ड की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बाइक व उसके चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
उरई कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुकरगांव निवासी होमगार्ड मुकेश कुमार की ड्यूटी यूपी 112 पीआरबी बाइक में लगी थी। मंगलवार की दोपहर तीन बजे से रात्रि 10 बजे तक उनकी ड्यूटी नगर में बाइक चालक के रूप में थी। रात्रि करीब आठ बजे वह पीआरबी बाइक से आरक्षी विक्रम सिंह के साथ औरैया रोड पर गश्त करते हुए पंडित दीन दयाल उपाध्याय चौराहे की ओर आ रहे थे। तभी चौराहे के पास ही बंगरा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार बाइक के चालक ने अनियंत्रित होकर उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पीआरबी चालक मुकेश कुमार घायल हो गए और आरक्षी को भी मामूली चोटें आई। साथ ही बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, हादसे के बाद बाइक चालक बाइक लेकर मौके से भाग निकला। सूचना पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस से पीआरबी चालक को सीएचसी में भर्ती कराया गया। साथ ही घायल पीआरबी चालक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बाइक व उसके चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नीरज श्रीवास्तव पत्रकार बोहदपुरा
સમાચાર ફ્લેશ
अंगदान व देहदान की मिसाल बने शिक्षक दंपति
सेवानिवृत्त होने पर शिक्षक मुकेश समाधिया को भावभीनी विदाई।
यूपी पीसीएस में चयनित प्रिंसी यादव का महाविद्यालय में हुआ सम्मान।
मोंठ नगर पंचायत में नामित तीन पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न।
प्रीपेड मीटर से उपभोक्ता परेशान, व्यापार मंडल ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।
समथर — नगर पालिका परिषद समथर में शासन द्वारा मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह उपजिलाधिकारी न्यायिक मोठ जितेन्द्र कुमार की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ ।
दो बाइक आपस में टकराई होमगार्ड घायल
Atul Dubey
सेवानिवृत्त होने पर शिक्षक मुकेश समाधिया को भावभीनी विदाई।
April 7, 2026
10:49 am
यूपी पीसीएस में चयनित प्रिंसी यादव का महाविद्यालय में हुआ सम्मान।
April 6, 2026
5:52 pm
मोंठ नगर पंचायत में नामित तीन पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न।
April 6, 2026
5:41 pm
प्रीपेड मीटर से उपभोक्ता परेशान, व्यापार मंडल ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।
April 6, 2026
5:40 pm
