कोंच। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गोखले नगर में मंगलवार की दोपहर नशेबाजी जान की दुश्मन बन गई। नशेबाजी में एक युवक ने दूसरे युवक को जोर से धक्का मार दिया जिससे पास में खड़ी ट्रैक्टर की ट्राली से युवक का सिर टकराकर फट गया और उक्त युवक गंभीर रूप से लहूलुहान हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंगलवार की दोपहर कोंच कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गोखले नगर में श्रीराम कुशवाहा अपने घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में एक युवक शराब पी रहा था जिससे श्रीराम की कहासुनी हो गई। गुस्से में आकर उक्त युवक ने श्रीराम को जोर से धक्का मार दिया जिससे पास में ही खड़ी ट्रैक्टर की ट्रॉली से श्रीराम का सिर टकरा गया और सिर फट गया। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल श्रीराम उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच में भर्ती कराया जहां पर उसका उपचार किया गया। वहीं पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार सिंह का कहना है कि शिकायती पत्र मिलते ही घटना की जांच कराकर वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
સમાચાર ફ્લેશ
अंगदान व देहदान की मिसाल बने शिक्षक दंपति
सेवानिवृत्त होने पर शिक्षक मुकेश समाधिया को भावभीनी विदाई।
यूपी पीसीएस में चयनित प्रिंसी यादव का महाविद्यालय में हुआ सम्मान।
मोंठ नगर पंचायत में नामित तीन पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न।
प्रीपेड मीटर से उपभोक्ता परेशान, व्यापार मंडल ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।
समथर — नगर पालिका परिषद समथर में शासन द्वारा मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह उपजिलाधिकारी न्यायिक मोठ जितेन्द्र कुमार की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ ।
नशेबाजी में मारा धक्का, ट्रॉली से टकरा कर सिर फटा
Atul Dubey
सेवानिवृत्त होने पर शिक्षक मुकेश समाधिया को भावभीनी विदाई।
April 7, 2026
10:49 am
यूपी पीसीएस में चयनित प्रिंसी यादव का महाविद्यालय में हुआ सम्मान।
April 6, 2026
5:52 pm
मोंठ नगर पंचायत में नामित तीन पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न।
April 6, 2026
5:41 pm
प्रीपेड मीटर से उपभोक्ता परेशान, व्यापार मंडल ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।
April 6, 2026
5:40 pm
