Home » Uncategorized » मोंठ:गरौठा से पूर्व विधायक दीपक यादव ने दी दीपावली की शुभकामनाएं।

मोंठ:गरौठा से पूर्व विधायक दीपक यादव ने दी दीपावली की शुभकामनाएं।

गरौठा से पूर्व विधायक दीपक यादव ने दी दीपावली की शुभकामनाएं

मोंठ। गरौठा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव उर्फ दीपक यादव ने समस्त क्षेत्रवासियों को शुभ दीपावली की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व अंधकार पर प्रकाश और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। यह पर्व लोगों के जीवन में सुख, समृद्धि और नई ऊर्जा का संचार करता है।

पूर्व विधायक दीपक यादव ने लोगों से अपील की कि वे इस त्यौहार को पारंपरिक ढंग से, आपसी प्रेम, सौहार्द और शांति के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने का त्योहार नहीं, बल्कि यह अपने मन के अंधकार को मिटाने और अच्छे कर्मों के संकल्प का अवसर है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए कम प्रदूषण वाले पटाखों के उपयोग का भी संदेश दिया।

दीपक यादव ने आशा जताई कि यह दीपावली सभी के जीवन में खुशहाली और नई उम्मीदें लेकर आएगी तथा समाज में एकता और भाईचारे की भावना को और मजबूत करेगी।

391 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *