Home » Uncategorized » मच्छरों के प्रकोप से आमजन परेशान

मच्छरों के प्रकोप से आमजन परेशान

जालौन 20 अक्टूबर । मौसम परिवर्तन के चलते मच्छरों का प्रकोप बढ़ा। रात के समय लोग मच्छरों के चलते सुकून की नींद नहीं ले पा रहे हैं। डॉक्टर ने लोगों को पूरी बांह के कपड़े पहनने और आसपास साफ सफाई रखने की सलाह दी है। यह मौसम परिवर्तन का समय चल रहा है। मौसम परिवर्तन के साथ ही नगर में मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। इन दिनों लोग मच्छर के डंक से परेशान हैं। हालात यह है कि दिन के उजाले में भी मच्छर काट रहे हैं। यहां तक कि शाम के बाद लोगों को घर में रहना मुश्किल हो गया है। लोग मच्छर से बचने के लिए तरह तरह के उपाय अपनाते हैं। लेकिन इसके बाद भी मच्छरों का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। लोग मच्छरों के कारण कई तरह की बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। मच्छरों की संख्या में इजाफा होने से लोग रात में सुकून की नींद नहीं सो पा रहे हैं। इस संदर्भ प्रदीप परिहार, बंटे कुशवाहा, आकाश लाक्षा, सुनील त्रिपाठी ने बताया कि इस समय मच्छरों का प्रकोप बढ़ा है। मच्छरों के सफाए के लिए नियमित फॉगिंग कराई जानी चाहिए। नालियों में गंदा पानी जमा न होने पाए। इसके अलावा घरों में जहां पानी जमा हो उसे खाली कर दें। नालियों में केरोसीन या कोई भी तेल डालते रहें। ताकि मच्छरों के लार्वा का सफाया होता रहे।‌ नीरज श्रीवास्तव पत्रकार बोहदपुरा

146 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *