Home » Uncategorized » 22 को मनाया जाएगा गल्ला मंडी में दीपावली उत्सव

22 को मनाया जाएगा गल्ला मंडी में दीपावली उत्सव

जालौन। दिनांक 22 अक्टूबर 2025 दिन बुधवार को सायं तीन बजे से नवीन गल्ला मंडी परिसर में जालौन सेवा समिति के तत्वावधान में चौथा भव्य दीपावली महोत्सव मनाया जाएगा। जिसमें राम राज्याभिषेक का कार्यक्रम संपन्न होगा। इसके बाद दिल्ली की टीम आकर्षक लेजर लाइट एंड साउंड शो का प्रदर्शन करेगी। इसी दौरान राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त कलाकार गीतांजली शर्मा की टीम द्वारा रासलीला कार्यक्रम आयोजित होगा। जिसमें मुख्य अतिंिथ डीएम राजेश पांडेय एवं विशिष्ट अतिथि एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार रहेंगे। यह जानकारी समिति के अध्यक्ष रामशरण विश्वकर्मा ने दी है। नीरज श्रीवास्तव पत्रकार बोहदपुरा

249 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *