मोंठ। उपजिलाधिकारी मोंठ अवनीश तिवारी ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि दीपावली का पर्व श्रद्धा, आस्था और प्रेम से मनाएं। उन्होंने कहा कि दीपावली का त्योहार प्रकाश और सद्भाव का प्रतीक है। सभी लोग आपसी भाईचारे और सौहार्द बनाए रखें। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक या अनावश्यक पोस्ट न करें, जिससे समाज में गलत संदेश जाए। अफवाहों से दूर रहें और शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। एसडीएम ने बताया कि पुलिस व प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभी थानों को चौकसी बढ़ाने और बाजारों में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि दीपावली पर स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और आपसी प्रेम का संदेश देना ही सच्ची पूजा है।
106 Views
