Home » Uncategorized » मोंठ में धनतेरस पर बाजार में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस का पैदल मार्च

मोंठ में धनतेरस पर बाजार में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस का पैदल मार्च

मोंठ। धनतेरस पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन सतर्क नजर आया। शनिवार को सीओ मोंठ अजय श्रोतिय व कोतवाल अखिलेश द्विवेदी ने भारी पुलिस बल के साथ कस्बे के मुख्य बाजारों में पैदल मार्च किया। इस दौरान बाजार में भीड़भाड़ की स्थिति का जायजा लिया गया और दुकानदारों से संवाद किया।

सीओ अजय श्रोतिय ने बताया कि धनतेरस व दीपावली पर्व पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही है तथा बाजारों में पुलिस कर्मियों की तैनाती बढ़ा दी गई है। कोतवाल अखिलेश द्विवेदी ने कहा कि त्योहारों के समय कोई अप्रिय घटना न हो, इसके लिए पुलिस गश्त लगातार जारी है। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की। धनतेरस पर पूरे कस्बे में पुलिस का कड़ा पहरा रहा, जिससे व्यापारी और खरीदारी करने आए लोग सुरक्षित महसूस करते रहे।

137 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *