जालौन 16 अक्टूबर।हिन्दूओं के मुख्य पर्व दीपावली से पूर्व बिजली विभाग द्वारा तीन दिवसीय चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। बिजली विभाग द्वारा बनायी तीन टीमों ने नगर में चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान बकाया बिल जमा न करने पर 95 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गये 3 लाख रुपए जमा कराये गये।
अंधकार पर प्रकाश का पर्व दीपावली की घरों तैयारी चल रही है तथा दुकानों में पर्व को लेकर बिक्री चल रही है। पर्व के मौके पर बिजली विभाग द्वारा 3 दिवसीय चेकिंग अभियान 15 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है। अभियान के दूसरे दिन एस डी ओ सूरज सोनी, अवर अभियंता नवीन कंजोलिया, अवर अभियंता रमाकांत वर्मा के नेतृत्व में तीन टीमों ने नगर के बाजार नगर पालिका परिषद मार्ग के अलावा मोहल्लों में चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान 10 हजार से ज्यादा के 95 उपभोक्ताओं के कई महीनों से बिल जमा न होने पर कनेक्शन काट दिये गये। पर्व के मौके पर बिजली कनेक्शन कटने व विभाग द्वारा चलाये जा रहे अभियान को लेकर लोगों में नाराजगी देखी गयी तथा लोग चेकिंग के दौरान विभाग व चेकिंग कराने वालों के खिलाफ बड़बड़ाते दिखे।चेकिंग के दौरान बिजली कटने से बचने के लिए उपभोक्ताओं ने अपना बिल जमा कर दिये। बिल जमा होने से बिजली विभाग को 3 लाख रुपए के राजस्व की वसूली हो गयी।उप खंड अधिकारी सूरज सोनी ने बताया कि तीन दिवसीय चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है तथा 10 हजार से ज्यादा के बकायेदारों से बिल जमा कराये जा रहे। बिल जमा न करने वालों के कनेक्शन काटें जा रहे हैं।नीरज श्रीवास्तव पतकार बोहदपुरा
