Home » Uncategorized » प्राइमरी पाठशाला में पानी भर होने से दिक्कत

प्राइमरी पाठशाला में पानी भर होने से दिक्कत

जालौन 16 अक्टूबर।विकास खंड के ग्राम लौना के उच्च प्राथमिक विद्यालय के मैदान में पानी भरा हुआ है। विद्यालय परिसर में पानी भरे होने व घास होने के कारण मच्छरों के साथ कीडें पनप रहे हैं।मच्छरों व कीडों के कारण बच्चो को दिक्कत हो रही है तथा हमेशा मच्छर काटने से बीमार होने का भय बना रहता है।बी डी ओ के आश्वासन के बाद भी स्कूल का मैदान के पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं हो पायी।

उच्च प्राथमिक विद्यालय लौना में पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं है। एक तरफ गौशाला बन गयी है तो एक तरफ मार्ग बना हुआ। चारों ओर ऊंचाई होने के कारण पानी नहीं निकल पाता है। पानी की निकासी न होने के कारण बरसात में स्कूल परिसर में पानी भर जाता है। स्कूल परिसर में पानी भरने के कारण घास-फूस खड़ी हो गयी है। मैदान में घास-फूस खड़ी होने के कारण उसमें मच्छर के साथ कीडें पनप रहे हैं। स्कूल परिसर में हर वर्ष की समस्या को लेकर प्रधानाध्यापक अरविंद श्रीवास्तव ने पूर्व में रहे बी डी पी प्रशांत यादव से भेंट की थी तथा उन्होंने पानी की निकासी की व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया था। उनके आश्वासन के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। स्कूल परिसर में पानी भरने व घास फूस खड़ी हो जाने के बच्चे खेल नहीं पाते हैं तथा उन्हें मच्छरों व कीडों के काटने का भय हमेशा बना रहता है। ग्राम प्रधान संसाधनों के अभाव का रोना रो कर उसकी सफाई तक नहीं करवाते हैं। प्रशासन की गैर जिम्मेदाराना व्यवस्था के चलते स्कूल के बच्चे खेल प्रतियोगिता में भाग लेने के तैयारी नहीं कर पाते हैं तथा राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस, 2 अक्टूबर, 14 नवंबर बाल दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में भी नहीं हो पाते हैं।नीरज श्रीवास्तव पतकार बोहदपुरा

138 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *