जालौन। अपनी जगह पर निर्माण कार्य करा रहे व्यक्ति के साथ पड़ोसियों ने मारपीट कर धमकी दे डाली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उरगांव निवासी कृष्णा ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को उनके पिता उदयप्रकाश अपनी जगह में निर्माण कार्य करा रहे थे। तभी वहां पड़ोसी बृजकिशोर, वेदप्रकाश व कल्लू आ गए और व्यवधान करने लगे। जब पिता ने बताया कि वह अपनी जगह में निर्माण कर रहे हैं तो वह आपत्ति क्यों कर रहे हैं। इसी को लेकर सभी ने मिलकर पिता के साथ गाली, गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। बचाने गए भाई रमाकांत व मां कुसमा देवी के साथ भी मारपीट की। जिसमें उन्हें चोटें आई हैं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पीड़ितों का चिकित्सकीय परीक्षण कराकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नीरज श्रीवास्तव पत्रकार बोहदपुरा
સમાચાર ફ્લેશ
अंगदान व देहदान की मिसाल बने शिक्षक दंपति
सेवानिवृत्त होने पर शिक्षक मुकेश समाधिया को भावभीनी विदाई।
यूपी पीसीएस में चयनित प्रिंसी यादव का महाविद्यालय में हुआ सम्मान।
मोंठ नगर पंचायत में नामित तीन पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न।
प्रीपेड मीटर से उपभोक्ता परेशान, व्यापार मंडल ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।
समथर — नगर पालिका परिषद समथर में शासन द्वारा मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह उपजिलाधिकारी न्यायिक मोठ जितेन्द्र कुमार की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ ।
सेवानिवृत्त होने पर शिक्षक मुकेश समाधिया को भावभीनी विदाई।
April 7, 2026
10:49 am
यूपी पीसीएस में चयनित प्रिंसी यादव का महाविद्यालय में हुआ सम्मान।
April 6, 2026
5:52 pm
मोंठ नगर पंचायत में नामित तीन पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न।
April 6, 2026
5:41 pm
प्रीपेड मीटर से उपभोक्ता परेशान, व्यापार मंडल ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।
April 6, 2026
5:40 pm