Home » Uncategorized » गरीब बच्चों के लिए शरद फाउंडेशन एवं चित्रगुप्त समाज भोपाल का सराहनीय प्रयास

गरीब बच्चों के लिए शरद फाउंडेशन एवं चित्रगुप्त समाज भोपाल का सराहनीय प्रयास

स्प्रेडिंग स्माइल्स 9 : आओ बाँटें मुस्कान

भोपाल। शरद फाउंडेशन एवं चित्रगुप्त समाज भोपाल द्वारा “स्प्रेडिंग स्माइल्स – 9” के अंतर्गत “आओ बाँटें मुस्कान” (पैकेट्स पैकिंग एवं वितरण) कार्यक्रम का आयोजन चित्रगुप्त मंदिर परिसर, जवाहर चौक टी.टी. नगर, भोपाल में किया गया।

इस आयोजन में संस्था के सदस्यों द्वारा 590 गिफ्ट पैकेट्स तैयार किए गए, जिनमें बिस्किट, चॉकलेट, चिप्स, फ्रूटी, पटाखे (अनार, फूलझड़ी, चरखी) एवं अन्य खाद्य सामग्री शामिल हैं। इन पैकेट्स को गरीब, निर्धन एवं असहाय बच्चों के बीच वितरित किया जाएगा, ताकि वे भी आनंदपूर्वक और सार्थक दीपावली मना सकें।

यह दोनों संस्थाओं का नवम संयुक्त प्रयास है, जिसके माध्यम से वे हर वर्ष मुस्कान बाँटने की प्रेरक पहल कर रहे हैं। पैकेट्स वितरण का कार्य प्रारंभ हो चुका है, जो दीपावली पूर्व तक पूरा किया जाएगा।

संस्था ने इस पुण्य कार्य में सहयोग देने वाले सभी सहयोगियों के प्रति आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है, जिन्होंने प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से अपना योगदान दिया।

पैकेट्स पैकिंग के अवसर पर उपस्थित प्रमुख सदस्य:
श्रीमती कल्पना श्रीवास्तव, राजेश नारायण श्रीवास्तव, नितिन श्रीवास्तव, सहर्ष शरद श्रीवास्तव, सुरेश सक्सेना, नरेश सिन्हा, श्रीमती साधना सिन्हा, श्रीमती निधि श्रीवास्तव, शुभ्रा सिन्हा, नितिन शुक्ला, निशेष निगम, स्नेहिल मिश्रा, जूलियन बॉब, कमल मंशानी, वेदांत गुप्ता, गौरव नरवारे, अंकित एवं वाग्मी श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
इन सभी ने अपने हाथों से मुस्कान पैकेट्स की पैकिंग का कार्य सम्पन्न किया।

संयोजक:
राजेश नारायण श्रीवास्तव (चित्रगुप्त समाज भोपाल)
सहर्ष श्रीवास्तव (शरद फाउंडेशन)

— नीरज श्रीवास्तव, पत्रकार बोहदपुरा

345 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *