Home » Uncategorized » बंटवारे को लेकर पिता पुत्र में विवाद

बंटवारे को लेकर पिता पुत्र में विवाद

जालौन 14 अक्टूबर । बंटवारे को लेकर पिता व बेटे के बीच हुए विवाद के मामले में कोतवाली पुलिस ने दोनों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पर्वतपुर में पिता रतन सिंह व बेटे महेंद्र सिंह के बीच मंगलवार की सुबह विवाद हो गया। दोनों के बीच गाली, गलौज व हाथापाई की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाने का प्रयास किया। न मानने पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है। सुनील सक्सेना पत्रकार नावली

97 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *