मोंठ । नशे के खिलाफ अभियान के तहत मोंठ पुलिस ने सोमवार रात झांसी–कानपुर हाईवे के कुम्हरार कट के पास से दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से कुल आठ किलो अवैध गांजा बरामद हुआ है।
थाना प्रभारी अखिलेश द्विवेदी ने बताया कि पुलिस ने चेकिंग के दौरान दोनों को पकड़ा। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान राकेश चौरसिया निवासी कटरा बाजार मोंठ व श्रीप्रकाश अहिरवार निवासी बड़ापुरा मोंठ के रूप में हुई।
राकेश के पास से 5 किलो और श्रीप्रकाश के पास से 3 किलो गांजा मिला। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, राकेश चौरसिया शातिर तस्कर है जिसके खिलाफ पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज हैं।
86 Views
