સમાચાર ફ્લેશ
Home » Uncategorized » विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर में छात्रों को दी गई कानूनी जानकारी

विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर में छात्रों को दी गई कानूनी जानकारी

अपर जिला न्यायाधीश ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद

झांसी। बाबू जगजीवन राम विधि संस्थान, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में अपर जिला न्यायाधीश एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झांसी, शरद चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद करते हुए उनके प्रश्नों के उत्तर दिए। साथ ही उन्होंने बताया कि लोक अदालत में किन-किन प्रकार के वादों का निस्तारण किया जा सकता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ. प्रशांत मिश्रा ने कहा कि जिन व्यक्तियों को निशुल्क कानूनी सहायता की आवश्यकता हो, वे संस्थान में संचालित लीगल एड क्लीनिक के माध्यम से कानूनी सहयोग प्राप्त कर सकते हैं।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. ऋतु शर्मा ने किया और आभार व्यक्त करते हुए डॉ. विजय साहू ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर डॉ. प्रशांत मिश्रा, डॉ. विजय साहू, डॉ. राजेश सिंह, डॉ. ऋतु शर्मा, डॉ. महेंद्र सिंह, डॉ. मंजू कौर, डॉ. संदीप वर्मा, डॉ. हरिशंकर, डॉ. रवि ऋंगरिषि, डॉ. आशुतोष द्विवेदी, डॉ. अभिषेक सिंह, अपर्णा अग्रवाल, अभिषेक शुक्ला, रूचि पाठक, वंशिका प्रेमानी, धर्मेंद्र परिहार, आदिल जाफरी, सौम्या, अंकित सहित अनेक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।

100 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *