उरई। आगामी 15 अक्टूबर 2025, दिन बुधवार को दोपहर 12 बजे विकास भवन, उरई स्थित रानी लक्ष्मीबाई सभागार में किसान दिवस की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी करेंगे।
इस अवसर पर कृषि एवं सिंचाई से जुड़े सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। बैठक में जनपद के कृषि प्रतिनिधि एवं प्रगतिशील किसान भी शामिल होंगे। बैठक के दौरान किसानों की समस्याओं एवं सुझावों पर चर्चा की जाएगी ताकि कृषि विकास से जुड़ी योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन किया जा सके। उक्त जानकारी उप कृषि निदेशक एस के उत्तम ने दी
— नीरज श्रीवास्तव, पत्रकार बोहदपुरा
108 Views
