Home » Uncategorized » मोंठ: नैना देव सरकार धाम खजूरी में लग रहा दिव्य दरबार, लग रही निःशुल्क अर्जियां

मोंठ: नैना देव सरकार धाम खजूरी में लग रहा दिव्य दरबार, लग रही निःशुल्क अर्जियां

नैना देव सरकार धाम खजूरी में दिव्य दरबार, लग रही निःशुल्क अर्जियां

मोंठ : क्षेत्र के खजूरी गांव स्थित नैना देव सरकार धाम में इन दिनों दिव्य दरबार सज रहा है। दरबार में दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचकर निःशुल्क अर्जियां लगा रहे हैं। बताया गया कि यहां लगने वाली अर्जियों के माध्यम से श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। नैना देव सरकार धाम में आने वाले भक्तों का कहना है कि यहां घातक बीमारियों का भी समाधान होता है। कई लोगों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि श्रद्धा और विश्वास के साथ दरबार में अर्जी लगाने पर उन्हें राहत मिली है।

दरबार में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। गांव के युवा रजित ठाकुर दरबार लगाते हैं। धाम में आने वाले भक्तों के लिए प्रसाद वितरण और जलपान की भी व्यवस्था है। स्थानीय लोगों ने बताया कि नैना देव सरकार धाम क्षेत्र में आस्था का प्रमुख केंद्र बन चुका है, जहां  विशेष पूजा-अर्चना होती है। श्रद्धालु नैना देव से आशीर्वाद लेकर सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।

1,351 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *