मिशन शक्ति अभियान के तहत ग्राम भरोसा में चला जागरूकता अभियान
मोंठ। कोतवाल अखिलेश द्विवेदी के नेतृत्व में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत मंगलवार को ग्राम भरोसा में महिलाओं और किशोरियों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।
महिला सिपाही मंजू कुमारी, नेहा शाश्वत ने उपस्थित महिलाओं को 1090 वीमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा तथा 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर की उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की परेशानी, उत्पीड़न या आपराधिक गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। कार्यक्रम में महिलाओं को उनके अधिकारों, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध से सुरक्षा और आत्मरक्षा के तरीकों के बारे में भी जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और उनके मन में सुरक्षा की भावना विकसित करना है। इस दौरान ग्रामीण महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और जागरूकता कार्यक्रम की सराहना की। कार्यक्रम में मोंठ पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अरविंद कुमार जेपी सिंह के साथ-साथ ग्राम प्रधान और समाजसेवी भी मौजूद रहे।